Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबेहतर कार्यप्रणाली के लिए नगर पंचायत गीदम के अध्यक्ष रजनीश सुराना का,वार्ड...

बेहतर कार्यप्रणाली के लिए नगर पंचायत गीदम के अध्यक्ष रजनीश सुराना का,वार्ड वासियों ने किया नागरिक सम्मान

गीदम। गुरुवार की सुबह नगर पंचायत गीदम में एक अनोखा दृश्य सामने आया, जहाँ गीदम नगर के वार्ड क्रमांक 03 के निवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना का नागरिक सम्मान किया।

यह दृश्य इसलिए भी अनोखा था क्योंकि सामान्यतया: वार्ड वासी समस्याओं को लेकर ही नगर पंचायत पहुंचते रहे हैँ, यह पहल अवसर जब वह नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित करने कार्यालय पहुंचे थे।

दरअसल रजनीश सुराना ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही नगर की उन समस्याओं को चिन्हाकित किया जो वर्षो से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी और फिर जन सहयोग से उन समस्याओं का अविवादित तरिके से निराकरण किया। वार्ड क्रमांक 3 में भी ऐसी एक समस्या का समाधान से प्रसन्न होकर वार्ड वासियों ने उनका नागरिक सम्मान किया।वार्ड वासियों का कहना कि नगर पंचायत अध्यक्ष न केवल उनके वार्ड में अपितु नगर के समस्त वार्डों में समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास करते हैँ और निराकरण भी करते हैँ।

वहीं मामले में प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि ये उनके लिए बेहद गर्व का विषय है, नगर में व्याप्त समस्याओं का निराकरण उनकी जिम्मेदारी है पर किसी कार्य के लिए नागरिक प्रोत्साहित करें तो यह और भी सरल हो जाता है।नागरिक सम्मान से वह अभिभूत हैँ, उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णु देव सरकार के मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संकल्पित है भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसलिए संगठन के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन वह नगर में विकास कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वार्ड वासी किसी भी समस्याओं को लेकर निःसंकोच नगर पंचायत कार्यालय अथवा उनसे संपर्क कर सकते हैं,हमारी प्राथमिकता नगर पंचायत गीदम को प्रदेश में नंबर वन नगर पंचायत बनाने की है, जिसके लिए वह नगर वासियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel