Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ादंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात, डामर प्लांट और रेलवे लाइन दोहरीकरण में...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात, डामर प्लांट और रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगे 16 से ज्यादा वाहनों में लगाई आग,50 से ज्यादा नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम,देखें वीडियो….

चंद्रकांत क्षत्रिय, दंतेवाड़ा । रविवार सोमवार की देर  रात में जिले के भांसी डामर प्लांट में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। यहां निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की खड़ी करीब 16 गाड़ियों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि, करीब 50 से ज्यादा नक्सली यहां पहुंचे थे। गाड़ियों के डीजल टैंक फोड़े और आग लगा दी। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भांसी पुलिस थाना से महज 1 किमी दूर में डामर प्लांट स्थित है। देर रात यहां जंगल के रास्ते नक्सली पहुंच गए थे। इनमें कुछ वर्दीधारी हथियाबंद भी थे।

 

ऐसा बताया जा रहा है कि, प्लांट में मौजूद चौकीदार को बंधक बनाया था। जिसके बाद एका-एक वाहनों के टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने प्लांट में जमकर उत्पात मचाया।

वारदात के बाद सारे माओवादी जंगल की तरफ चले गए। इस वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली रात में ही जवान मौके पर पहुंचे। वाहनों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस जवानों को सर्चिग पर निकाला गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel