सीसीएफ आलोक कुमार तिवारी व डीएफओ रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देशन में कार्रवाई.
दंतेवाड़ा/गीदम। मुख्य वन संरक्षक श्री आलोक कुमार तिवारी के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी श्री रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा जिले में अवैध काष्ठ चिरान के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गीदम वन परिक्षेत्र अंतर्गत गीदम सर्किल के ग्राम हीरानार में दिनांक 07.02.2026 को छापामारी कर सतीश यादव के पुराने मकान से बीजा लकड़ी के 65 नग चिरान फारा (0.852 घन मीटर) तथा चमेली बाई के घर से साल लकड़ी के 35 नग चिरान बरामद किए गए। दोनों स्थानों से कुल 1.600 घन मीटर अवैध काष्ठ जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।
यह कार्रवाई एसडीओ (उपवनमण्डलाधिकारी) गीदम वी.एन. नाग के मार्गदर्शन में, गीदम वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना पाण्डे के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गई। संबंधितों को समझाइश दी गई एवं ग्रामीणों से अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई।
कार्रवाई को सफल बनाने में वनरक्षक लक्ष्मीप्रसाद चालकी, राहुल नाग, महेश मरकाम, उमेश कुमार नेगी, सुशीला पैकरा, उड़नदस्ता दल परिक्षेत्र अधिकारी श्री जे.पी. पाण्डेय, भूषण नेताम (वनपाल), दानसिंह वट्टी (वनपाल) सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी एवं काष्ठ चिरान के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।



