Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ागीदम नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग में पेवर ब्लॉक के घटिया कार्य पर...

गीदम नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग में पेवर ब्लॉक के घटिया कार्य पर भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना, ठेकेदार की लगाई क्लास

नगर पंचायत क्षेत्र किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं – रजनीश सुराना 

गीदम। गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराणा एक बार फिर चर्चा में है दरअसल बुधवार को उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहा है कार्यों का अवलोकन करने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में गुमड़ा चौक से नगर पंचायत गीदम तक सड़क की दोनों तरफ बिछाई जा रहे हैं, पेवर ब्लॉक के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ताहीन कार्य देखकर ठेकेदार पर भड़क गए रजनीश सुराणा ने ठेकेदार की जमकर क्लास लेते हुए कहा कि नगर में चल रहे हैं किसी भी निर्माण कार्य में वह लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पेवर ब्लॉक बिछा रहे ठेकेदार को तत्काल घटिया निर्माण को तोड़कर पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की विष्णु देव सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है इसलिए लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं किंतु भाजपा सरकार के इन विकास कार्यों में किसी तरह का भ्रष्टाचार और लापरवाही यदि दिखाई देगी तो भाजपा सरकार निश्चित तौर पर उसे पर कार्रवाई करेगी।

रजनीश सुराना ने कहा कि नगर में गुणवत्ताहीन काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके द्वारा नगर के मुख्य मार्ग में गुमड़ा चौक से नगर पंचायत तक हाईवे में सड़क किनारे हो रहे पेवर ब्लॉक के काम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कार्य गुणवत्ताहीन है, निरीक्षण में पाया गया कि कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं है। इससे सड़क की सुरक्षा और स्थायित्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसलिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत कार्य की गुणवत्ता में सुधार करें और मानकों के अनुसार काम करें।

नगर के विकास के लिए गुणवत्ता का महत्व अत्यधिक है। गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही नगर की सड़कें और बुनियादी ढांचे सुरक्षित और स्थायी हो सकते हैं। इसलिए, सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखना आवश्यक है।

दरअसल गुमड़ा चौक से नगर पंचायत गीदम तक राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों तरफ लगभग 45 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं जिसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग बताया जा रहा है।

यहाँ चल रहे दोयम दर्जे के कार्य को देखने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना बिफर गये और ठेकेदार को जमकर लताड़ लगाई। रजनीश सुराणा ने इस संदर्भ में शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने की बात भी कही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel