Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुरअवैध काष्ठ चिरान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,0.852 घन मीटर सागौन...

अवैध काष्ठ चिरान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,0.852 घन मीटर सागौन काष्ठ जब्त

3 दिनों में वन विभाग की दूसरी बड़ी कार्यवाही, लकड़ी माफियाओं में हड़कंप

सीसीएफ आलोक कुमार तिवारी व डीएफओ रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देशन में सघन अभियान

दंतेवाड़ा। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दंतेवाड़ा द्वारा जिले में अवैध लकड़ी तस्करी एवं काष्ठ चिरान पर रोक लगाने हेतु लगातार गश्त एवं सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तीन दिनों के भीतर यह वन विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। दंतेवाड़ा वनमण्डल अंतर्गत गीदम वन परिक्षेत्र के ग्राम गुमड़ा (रायपारा) में गोपनीय सूचना के आधार पर श्री सहदेव पिता स्व. मासो राम के घर तलाशी के दौरान हाथ आरा से चिरान करते हुए सागौन प्रजाति की लकड़ी बरामद की गई। मौके से 30 नग चिरान फारा, कुल 0.852 घन मीटर सागौन काष्ठ जब्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक श्री आलोक कुमार तिवारी के निर्देशन में, वनमण्डलाधिकारी श्री रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के मार्गदर्शन में तथा उपवनमण्डलाधिकारी गीदम श्री व्ही.एन. नाग के नेतृत्व में गीदम वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना पाण्डे एवं उनकी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई तथा ग्रामीणों से अवैध कटाई एवं काष्ठ चिरान से दूर रहने की अपील की गई।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में वनरक्षक लक्ष्मीप्रसाद चालकी, राहुल नाग, महेश मरकाम, उमेश कुमार नेगी, सुशीला पैकरा, उड़नदस्ता दल प्रभारी भूषण नेताम (वनपाल), दानसिंह वट्टी (वनपाल) सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कारोबार एवं वनों के दोहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel