बीजापुर

सिराकोंटा और दम्पाया के जंगल में  माओवादियों के IED ब्लास्ट में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

मुर्गेश शेट्टी,भोपालपटनम,01 जुलाई 2025/मद्देड़ थाना क्षेत्र: माओवाद प्रभावित इलाके में एक बार फिर नक्सलियों की हिंसक गतिविधि सामने आई है। मंगलवार शाम को ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगलों में वन उपज एकत्रित करने गए एक ग्रामीण, विशाल गोटे (32 वर्ष), अचानक प्रेशर IED विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल गोटे, पिता – पेंटैया, निवासी ग्राम मोटलागुड़ा, थाना मद्देड़, जंगल में फुटु (वन उपज) संग्रह के लिए निकले थे। इस दौरान सिराकोंटा और दम्पाया के बीच के घने जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए प्रेशर IED पर पैर पड़ जाने से जोरदार धमाका हुआ।

विस्फोट इतना तीव्र था कि विशाल के पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मद्देड़ पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उन्हें जिला अस्पताल, बीजापुर और फिर मेडिकल कॉलेज, डीमरापाल (जगदलपुर) रेफर किया गया।

जागरूकता के लिए अपील:

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जंगल क्षेत्र में प्रवेश करते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें। माओवादी गतिविधियों के चलते क्षेत्र में हर कदम संभलकर रखने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button